UPESSC Principal Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश प्रिंसिपल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका, Direct Link
यूपीईएसएससी ने प्रिंसिपल लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

UPESSC Principal Answer Key 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
प्रिंसिपल परीक्षा की आंसर-की जारी।
आपत्ति शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UPESSC की ओर से प्रिंसिपल लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे थे। वे UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर UPESSC Principal Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की
यूपीईएसएससी की ओर से प्रिंसिपल लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर NOTICE BOARD सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद UPESSC Principal Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में सका एक प्रिंट आट भी निकाल लें।
इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन
यूपीईएसएससी ने पोर्टल पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे इसके लिए वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 02 अक्टूबर निर्धारित की गई है। हालांकि आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सवाल के लिए 100 रुपये आपत्ति शुल्क जमा करना होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय सय-सीमा के भीतर आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
