विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPESSC: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां करें डाउनलोड; परीक्षा 19-20 नवंबर को

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:50 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 09:56 AM (IST)

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ...और पढ़ें

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026

HighLights

  1. यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड लिंक upessc.up.gov.in एक्टिवेट।

  2. इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से सहायक आचार्य यानी कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (UPESSC Assistant Professor Admit Card) ऑफिशियल साइट upessc.up.gov.in या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम डेट, शिफ्ट और टाइमिंग

उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जायेगी। एग्जाम प्रदेश के 06 मण्डल मुख्यालयों- आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं वाराणसी में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Assit. Prof. Admit Card पर क्लिक करें।
  • अब OTR ID/ मोबाइल नंबर/ ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

UP Assistant Professor Admit Card 2026 Link

 

1936 पदों पर होंगी नियुक्तियां 

इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1936 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राणि विज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृहविज्ञान, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, सैन्य विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, मानव शास्त्र, शस्य विज्ञान, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि वनस्पति, कृषि अभियंत्रण, उद्यान विज्ञान, उर्दू, एशियन कल्चर, प्राचीन इतिहास, विधि, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, कीट विज्ञान, कृषि प्रसार एवं कृषि सांख्यिकी विषयों के लिए होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।