विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPCISB Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 09:37 AM (IST)

यूपी कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार 21 सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।

UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड जारी।

  2. 21 सितंबर तक कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) की ओर से यूपी कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के कोऑपरेटिव बैंकों में कुल 2085 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा का एडमिट कार्ड UPCISB ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाेगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

इस डेट पर होगा एग्जाम

यूपी के कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 17 से 21 सितंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट दोपहर 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं जरूरी आईडी प्रूफ को भी जरूर साथ लेकर जाएं। 

यह भी पढ़ें- SSC GD Result 2026: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट जल्द होगी जारी, यहां से कर सकेंगे PDF डाउनलोड