SSC GD Result 2026: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट जल्द होगी जारी, यहां से कर सकेंगे PDF डाउनलोड
एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिये कुल 25,487 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
-1789474198333_m.webp)
SSC GD Constable Result 2026: जल्द जारी होगी परिणाम।
HighLights
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगी जारी।
कुल 25,487 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल नतीजों की घोषणा किसी समय भी की जा सकती है। बता दें, जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में शामिल लगभग 48 लाख अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से लेकर 30 मई, 2026 के बीच किया गया था। यह परीक्षा कुल 25,487 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई थी। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो SSC GD Constable Result 2026 की घोषणा इसी सप्ताह किसी समय भी की जा सकती है।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पद संबंधित विवरण
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 25,487 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 10198 पद जनरल महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 904 पद, ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 2416 पद, ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 189 पद, ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 5329 पद, ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 436 पद, एससी पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 3433 पद, एससी महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 269 पद, एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 2091 पद और एसटी महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 222 पद रिक्त है।
