मेजर नव्या शेखावत: राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तैनात पहली भारतीय सेना की अधिकारी, जानें इतनी कम उम्र में कैसे हासिल किया मुकाम
राजस्थान की नव्या शेखावत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की (ADC) के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने एडीसी बनने ...और पढ़ें

ADC Major Navya Shekhawat: कौन हैं नव्या शेखावत।
HighLights
महज 5 वर्षों में हासिल किया मुकाम।
नव्या शेखावत भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के सीकर जिले से आने वाली नव्या शेखावत इन दिनों सुर्खिंयों में बनीं हुई हैं। दरअसल नव्या शेखावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एड्स-डी-कैंप (ADC) के रूप में कमान संभाली है। इस जिम्मेदारी को संभालने वाली नव्या शेखावत भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। इसके साथ ही ADC के रूप में नियुक्त होने वाली वह दूसरी महिला अधिकारी बन गई हैं।
आज नव्या उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा की मिसाल बन गई हैं, जो भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करनी चाहती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि नव्या शेखावत का ADC बनने तक का सफर कैसा है और इतने कम समय में उन्होंने यह मुकाम कैसे हासिल किया।
यूपीएससी से शुरू हुई जर्नी
एडीसी बनने तक का यह सफर यूपीएससी से शुरू होता है। सेना में कदम रखने के लिए नव्या शेखावत ने यूपीएससी की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा पास की। इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से प्रशिक्षण पूरा किया। इस कठिन परीक्षण को पूरा करने के बाद उन्हें आर्मी सर्विस कॉर्प्स (ASC) में नियुक्ति मिली। बता दें, नव्या शेखावत (CDS-1) 2020 की ओटीओ महिला लिस्ट में भी शामिल थीं।
5 साल में बनीं मेजर
प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात नव्या शेखावत को साल 2021 में भारतीय सेना में बतौर अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया था। बता दें, सेना में महज 5 वर्षों की सेवा के बाद उन्होंने अपनी प्रतिभा व काबिलियत से राष्ट्रपति की एडीसी के रूप में कमान संभाली है।
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 5 ADC तैनात
राष्ट्रपति कि सुरक्षा के लिए पांच ADC को तैनात किया जाता है। इसमें 3 अधिकारियों का चयन सेना, 01 अधिकारी का चयन नौसेना और 01 अधिकारी का चयन वायुसेना से किया जाता है। बता दें, तीनों सेनाओं के अधिकारिक आपसी तालमेल के साथ राष्ट्रपति की सुरक्षा और आधिकारिक प्रोटोकॉल से जुड़े काम संभालते हैं।
कौन होते हैं ADC
एडीसी वे मुख्य अधिकारी होते हैं, जिन्हें राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। बता दें, एडीसी एक मिलिट्री ऑफिसर होता है और वे राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रमों, समारोहों और ऑफिशियल प्रोटोकॉल से जुड़े कामों की जिम्मेदारी संभालते हैं।
