विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Result 2025 Date: 51 लाख से अधिक छात्रों का परीक्षाफल हो रहा तैयार, यूपी बोर्ड रिजल्ट इस डेट तक हो सकता है जारी

Published: Thu, 10 Apr 2025 12:26 PM (IST)Updated: Thu, 10 Apr 2025 04:57 PM (IST)

माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 51 ...और पढ़ें

UP Board Result 2025 जल्द होगा घोषित।
UP Board Result 2025 जल्द होगा घोषित।

HighLights

  1. UPMSP जल्द तैयार कर लेगा स्टूडेंट्स का परीक्षाफल।
  2. नतीजे 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी होने की उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक करवाया गया। इसके बाद 2 अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक कॉपियों की जांच के बाद टॉपर छात्रों के वेरिफिकेशन एवं परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिनों का समय लगने वाला है। ऐसे में अनुमान है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक डेट का एलान अभी तक नहीं किया गया है।

दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

आपको बता दें कि पिछले वर्षों में भी यूपी बोर्ड की ओर से 10th एवं 12th क्लास का रिजल्ट एक साथ ही जारी किया जाता रहा है। इस बार भी बोर्ड दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। UP Board 10th 12th Result 2025 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जायेगा। इसके अलावा रिजल्ट का लिंक अन्य दो वेबसाइट upresults.nic.in एवं result.upmsp.edu.in पर एक्टिव किया जायेगा।

नतीजे चेक करने की स्टेप्स

  • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (10th या 12th) चेक करना है उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • रोल नंबर सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

पिछले वर्ष इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

12th क्लास के टॉपर एवं पर्सेंटेज

  • शुभम वर्मा: 97.80%
  • सौरभ गंगवार: 97.20%
  • अनामिका: 97.20%
  • प्रियान्शु उपाध्याय: 97%
  • खुशी: 97%
  • सुप्रिया: 97%

10th क्लास के टॉपर्स

  • प्राची निगम: 591/ 600
  • दीपिका सोनकर: 590/ 600
  • नव्या सिंह: 588/ 600
  • नव्या सिंह: 588/ 600
  • स्वाति सिंह: 588/ 600
  • दीपांशी सिंह: 588/ 600

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटर एग्जाम रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था वहीं वर्ष 2023 में नतीजे 25 अप्रैल को जारी किये गए हैं। इस बार भी इन्हीं डेट्स के बीच नतीजे जारी होने की पूरी संभावना है। 

यह भी पढ़ें -  UP Board 10th, 12th Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले हो सकता है जारी, नतीजे फाइनल करने में लगा UPMSP