UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में नई शिक्षक भर्ती का एलान 23899 पदों के लिए UPESSC को मिली अधियाचना, GIC लेक्चरर रिजल्ट भी जारी
यूपी में टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाचार्य के 23899 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नई अधियाचना प्राप्त हो गई है। इसके ...और पढ़ें

UP Teacher Vacancy 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।
HighLights
यूपी में नई शिक्षक भर्ती का एलान।
GIC लेक्चरर भर्ती का परिणाम जारी, रोल नंबर वाइज इस पेज से चेक कर लें नतीजे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक और टीचर भर्ती का एलान किया गया है। राज्य के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के साथ ही इससे सम्बद्ध प्राइमरी स्कूलों में प्रिंसिपल, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक टीचर के 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। कुल 23899 रिक्त पदों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को अधियाचना प्राप्त हुई है। ऐसे में उम्मीद है कि आयोग जल्द ही भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट करेगा।
कहां कितने पदों पर होगी भर्ती
अधियाचना के मुताबिक ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के 17740 पदों, प्रवक्ता (PGT) के 2615, प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 897, एडेड हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के 1172 और इंटर कॉलेज में प्रधानचार्य के 1475 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
UPPSC GIC Lecturer Result 2026 OUT: सफल अभ्यर्थी यहां से चेक करें रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से GIC लेक्चरर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। आप सीधे नीचे दिए डायरेक्ट PDF पर क्लिक करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी रिटेन टेस्ट में सफल होंगे वे भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई होंगे।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर व्हाट्स न्यू में जाकर रिजल्ट के पीडीएफ पर क्लिक करें।
- इसे डाउनलोड कर लें और इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।
- आपकी सहूलियत के लिए सीधे PDF का लिंक नीचे लगाया जा रहा है जिसे आप डाउनलोड कर लें।
कितने अभ्यर्थी हुए सफल
प्रीलिम एग्जाम के आधार पर समाजशास्त्र के रिक्त पदों के सापेक्ष 806, भूगोल विषय के लिए 1927 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माना गया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रवक्ता समाजशास्त्र (पुरुष) के लिए 23, महिला के लिए 26, प्रवक्ता-समाजशास्त्र (महिला) में कुल 44 रिक्तियां, प्रवक्ताभूगोल (पुरुष) में कुल-38 रिक्तियां, प्रवक्ता भूगोल (महिला) में कुल-26 रिक्तियां तथा प्रवक्ता समाजशास्त्र, स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इण्टर कालेज /समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में कुल-06 पदों पर भर्ती की जानी है।
