UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी की परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट कल, एग्जाम 3 नवंबर को
यूपी टीईटी की परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल कल तक का आखिरी मौका है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

UP Special TET 2026: जल्द करें आवेदन।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट कल।
03 नवंबर को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 04 अक्टूबर तक का समय है। जो उम्मीदवार UP Special TET 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
स्पेशल टीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। जो प्राथमिक स्कूल यानी कक्षा 1 से 5 के प्राथमिक स्कूल और उच्च प्राथमिक स्कूल कक्षा 6 से 8 के शिक्षक हैं। उम्मीदवारों की आयु की गणना 03 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
इतनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
स्पेशल टीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज तय की गई है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये निर्धारित है।
इस डेट पर होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से स्पेशल टीईटी परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 03 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। यूपीईएसएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।
एग्जाम पैटर्न
स्पेशल टीईटी की परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे, 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।
