यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म तुरंत कर लें रिन्यू; कल है लास्ट डेट; फ्रेश स्टूडेंट्स इस डेट कर सकते हैं अप्लाई
यूपी स्कॉलरशिप 2026 के लिए पुराने स्टूडेंट्स कल तक फॉर्म को रिन्यू करके कॉलेज में जमा कर दें। कल फॉर्म ...और पढ़ें

UP Scholarship 2026-27
HighLights
यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कल है फॉर्म रिन्यूवल की लास्ट डेट।
फ्रेश स्टूडेंट्स 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से पोस्ट मैट्रिक (दशमोत्तर- 11 & 12 के अतिरिक्त) स्कॉलरशिप के लिए आवेदन जारी हैं। पुराने स्टूडेंट्स के लिए फॉर्म रिन्यूवल एवं कॉलेज में आवेदन जमा करने की लास्ट डेट कल यानी 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में अभी तक फॉर्म रिन्यू न कर पाने वाले स्टूडेंट्स बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या कैफे पर जाकर अपना फॉर्म रिन्यू करवाकर कल तक संस्थान में जमा कर दें।
फ्रेश स्टूडेंट्स के लिए इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका
ऐसे छात्र जिन्होंने ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स में इस साल आवेदन लिया है उनको फ्रेश स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। फ्रेश स्टूडेंट्स के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदन होने के बाद छात्र उसका प्रिंटआउट निकालकर उसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके 4 नवंबर 2026 तक संस्थान/ कॉलेज में फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बिना आवेदन शुल्क के भरा जा सकता है फॉर्म
सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है। सभी वर्ग के स्टूडेंट्स निशुल्क स्कॉलरशिप फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन का आसान तरीका
- यूपी स्कॉलरशिप 2026 में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर पोस्ट मैट्रिक रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई सभी डिटेल भरकर पहले पंजीकरण कर लें और उसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना होगा।
- अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके इसे संबंधित स्कूल/ कॉलेज में जमा कर दें।
- ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है।
फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट एवं योग्यता
- आधार कार्ड/ पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पिछले वर्ष की मार्कशीट
- फीस की रसीद
- बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- नामांकन संख्या आदि
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए छात्र का उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए और राज्य में अध्ययनरत होना चाहिए। वार्षिक आय सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की 2.5 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग की 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अस्वच्छ पेशा के लिए वार्षिक आय की कोई लिमिट नहीं है।
