UP Scholarship 2026-27: इस डेट के बाद यूपी स्कॉलरशिप के लिए बंद हो जाएगी विंडो, दशमोत्तर छात्रवृति के लिए तुरंत कर लें अप्लाई
यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म रिन्यूवल के लिए लास्ट डेट 15 अक्टूबर एवं फ्रेश स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट ...और पढ़ें

UP Scholarship 2026-27 के लिए यहां से करें अप्लाई।
HighLights
यूपी स्कॉलरशिप के लिए जल्द कर लें आवेदन।
फॉर्म भरने की लास्ट डेट है नजदीक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से पोस्ट मैट्रिक (दशमोत्तर- 11 & 12 के अतिरिक्त) स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं। ध्यान रखें कि जिन छात्रों को अपना फॉर्म रिन्यू करवाना है उनके लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर एवं फ्रेश स्टूडेंट्स के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
कई बार देखा जाता है कि अंतिम दिनों में स्कॉलरशिप पोर्टल पर हैवी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट पर आवेदन करने में दिक्कत होती है। ऐसे में छात्र अंतिम दिन का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें।
कॉलेज में इस दिन तक जमा किया जा सकता है फॉर्म
रिन्यूवल वाले छात्रों को फॉर्म को रिन्यू करने और उसे कॉलेज/ संस्थान में जमा करने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में रिन्यूवल वाले छात्र तुरंत ही आवेदन पत्र को रिन्यू करके कॉलेज में जमा कर दें। फ्रेश स्टूडेंट्स 31 अक्टूबर तक फॉर्म भरने के बाद 4 नवंबर तक कॉलेज/ संस्थान में फॉर्म को जमा कर सकते हैं।
कब आएगी स्कॉलरशिप?
फॉर्म रिन्यूवल वाले छात्रों को पहले 1 से 10 दिसंबर 2026 तक धनराशि का भेजा जा सकता है। इसके बाद संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही के बाद दोबारा 16 जनवरी से लेकर 25 जनवरी 2027 तक धनराशि का अंतरण किया जा सकता है।
इसी प्रकार से फ्रेश स्टूडेंट्स के लिए धनराशि 21 से 31 दिसंबर 2026 तक वहीं संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही के बाद दोबारा से धनराशि का अंतरण 27 से लेकर 31 जनवरी 2027 तक किया जायेगा।
छात्रवृति के लिए आवेदन का तरीका
- यूपी स्कॉलरशिप 2026 में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर पोस्ट मैट्रिक रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई सभी डिटेल भरकर पहले पंजीकरण कर लें और उसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना होगा।
- अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके इसे संबंधित स्कूल/ कॉलेज में जमा कर दें।
- ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है।
फॉर्म भरने के साथ नहीं ली जाएगी फीस
सभी छात्र ध्यान रखें कि स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं।
स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
छात्र का उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए और राज्य में अध्ययनरत होना चाहिए। वार्षिक आय सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की 2.5 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग की 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अस्वच्छ पेशा के लिए वार्षिक आय की कोई लिमिट नहीं है।
फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट
छात्रवृति के लिए छात्रों के पास आधार कार्ड/ पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की मार्कशीट,फीस की रसीद, बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, नामांकन संख्या आदि होना चाहिए।
