विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई; महत्वपूर्ण डेट्स यहां करें चेक

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:36 PM (IST)

यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने एवं संस्थान में हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेट नजदीक है। ऐसे में छात्र जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।

UP Scholarship 2026-27: यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप

UP Scholarship 2026-27: यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप

HighLights

  1. यूपी स्कॉलरशिप (पोस्ट मैट्रिक) के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक।

  2. बिना देरी किये ऑनलाइन भर लें फॉर्म।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से पोस्ट मैट्रिक (दशमोत्तर- 11 & 12 के अतिरिक्त) स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक आ रही है। ऐसे में जो छात्र स्कॉलरशिप फॉर्म भरना चाहते हैं वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की वजह से आवेदन में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

क्या है लास्ट डेट?

जो अभ्यर्थी फॉर्म का रिन्यूवल करना चाहते हैं वे 15 अक्टूबर से पहले ही ऑनलाइन फॉर्म रिन्यू करके सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके कॉलेज में फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा कर दें।
इसके फ्रेश छात्रों को 31 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। इसके बाद छात्र 2 नवंबर तक फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं और 4 नवंबर 2026 तक फॉर्म को कॉलेज में जमा कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस

  • स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पोस्ट मैट्रिक रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  • मांगी गई सभी डिटेल भरकर पहले पंजीकरण कर लें और उसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना होगा।
  • अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके इसे संबंधित स्कूल/ कॉलेज में जमा कर दें।
  • ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है।

UP Scholarship 2026-27 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

योग्यता एवं मापदंड

छात्र का उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए और राज्य में अध्ययनरत होना चाहिए। वार्षिक आय सामान्य श्रेणी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग की 2.5 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग की 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अस्वच्छ पेशा के लिए वार्षिक आय की कोई लिमिट नहीं है।

फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट

छात्रवृति के लिए छात्रों के पास आधार कार्ड/ पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की मार्कशीट,फीस की रसीद, बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, नामांकन संख्या आदि होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने खोला 10th से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का खजाना, विभिन्न पदों के लिए यहां से करें अप्लाई