विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए आवेदन जारी, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

Published: Mon, 28 Sep 2026 05:35 PM (IST)

यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 (क्लास 6 एवं 9) के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इच्छुक माता-पिता ...और पढ़ें

up sainik school admission 2027

up sainik school admission 2027

HighLights

  1. यूपी सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन जारी।

  2. कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए 25 अक्टूबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (UP SAINIK SCHOOLS Entrance Exam 2027-28) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में कक्षा 6 या 9 में दाखिला दिलवाना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट entranceexam.upsainikschool.org पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जायेगा। लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर तक फॉर्म भरा जा सकता है।

कक्षा वाइज फॉर्म भरने के लिए पात्रता

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए बच्चे का कक्षा 5वीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना चाहिए। इसके साथ ही 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखकर स्टूडेंट की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा क्लास 9th में एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 8वीं पास या इसमें अध्ययनरत होना चाहिए। 31 मार्च 2027 को ध्यान में उम्र 10 से 16 साल के बीच होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के साथ फीस के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा। अगर लेट फीस के आवेदन किया जाता है तो 2000 रुपये का भुगतान क रना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

आवेदन का तरीका

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल upsainikschool.org/entranceexam2026/public/ पर जाएं।
  • APPLICATION FORM के नीचे न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
  • अब अन्य डिटेल भरें।
  • हस्ताक्षर-फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

UP SAINIK SCHOOLS Entrance Exam Online Form Link
ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

कब होगी परीक्षा

यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2027-28 का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा वहीं रिजल्ट 30 दिसंबर 2026 को जारी होगा।

यह भी पढ़ें- RMS CET 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एंट्रेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, कक्षा 6 एवं 9वीं में दाखिले के लिए कर सकते हैं अप्लाई