विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RMS CET 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एंट्रेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, कक्षा 6 एवं 9वीं में दाखिले के लिए कर सकते हैं अप्लाई

Published: Thu, 24 Sep 2026 12:00 PM (IST)

Rashtriya Military Schools Common Entrance Test 2026 के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए 20 अक्टूबर तक फॉर्म भरा जा सकता है।

RMS CET 2026 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

RMS CET 2026 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. एनटीए ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन किये स्टार्ट।

  2. कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए किया जा सकता है अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मिलिस्ट्री स्कूलों में कक्षा 6 एवं कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को मिलिट्री स्कूलों में शिक्षा दिलवाना चाहते हैं वे राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2026 के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से NTA की वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर भरा जा सकता है।

कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए पात्रता

क्लास 6 में एडमिशन के लिए बच्चे का कक्षा 5वीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना चाहिए। इसके साथ ही 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखकर स्टूडेंट की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
9th में एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 8वीं पास या इसमें अध्ययनरत होना चाहिए। 31 मार्च 2027 को ध्यान में उम्र 10 से 16 साल के बीच होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 23 सितंबर 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026
500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की तिथि 21 से 25 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की डेट 27 से 28 अक्टूबर 2026
एग्जाम की डेट 13 दिसंबर 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि जनवरी 2027

आवेदन का तरीका

कोई भी अविभावक अपने बच्चे का फॉर्म स्वयं ही घर बैठे भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं-

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाएं।
  • होम पेज पर Latest News में RMS CET – 2026 Online Application पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा करें।
  • फोटोग्राफ हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।

RMS CET Application Form 2026
ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

कितनी लगेगी फीस

जनरल, ओबीसी वर्ग को आवेदन के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं ड्यूटी के दौरान मारे गए कर्मियों के आश्रित के लिए फीस 750 रुपये निर्धारित है। लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद भरनी होगी लेट फीस, 8वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला