यूपी सैनिक स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द कर लें आवेदन; इस डेट के बाद नहीं मिलेगा मौका
यूपी सैनिक स्कूल एडमिशन 2027-28 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 25 अक्टूबर तक भरने का मौका है। लेट फीस के साथ आवेदन 31 अक्टूबर तक किया जा सकता है।

up sainik schools entrance exam 2027-28
HighLights
यूपी सैनिक स्कूल एडमिशन 2027-28 के लिए 25 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन।
लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरा जा सकता है फॉर्म।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम (UP SAINIK SCHOOLS Entrance Exam 2027-28) के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में जो माता पिता अपने बच्चों को सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें 25 अक्टूबर 2026 के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
लेट फीस के साथ इस डेट तक रहेगा आवेदन का मौका
अगर छात्र या उनके अविभावक 25 अक्टूबर तक फॉर्म नहीं भर पाते हैं तो वे उनके पास आवेदन का मौका रहेगा। 26 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक लेट फीस का भुगतान करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। हालांकि, अगर माता-पिता लेट फीस से बचना चाहते हैं तो 25 अक्टूबर या उससे पहले ही आवेदन कर लें।
सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए योग्यता
सैनिक स्कूल कक्षा 6 में एडमिशन के लिए बच्चे का कक्षा 5वीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना चाहिए। इसके साथ ही 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखकर स्टूडेंट की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसके अलावा क्लास 9th में एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 8वीं पास या इसमें अध्ययनरत होना चाहिए। 31 मार्च 2027 को ध्यान में उम्र 10 से 16 साल के बीच होनी चाहिए।
स्वयं भर सकते हैं आवेदन पत्र
यूपी सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए माता-पिता स्वयं ही घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रहीं हैं-
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल upsainikschool.org/entranceexam2026/public/ पर जाएं।
- APPLICATION FORM के नीचे न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
- अब अन्य डिटेल भरें।
- हस्ताक्षर-फोटोग्राफ अपलोड करें।
- निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
UP SAINIK SCHOOLS Entrance Exam Online Form Link
ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कितनी लगेगी फीस
इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन पत्र भरने के साथ 1000 रुपये फीस जमा करनी होगी। अगर आप 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन करेंगे तो फीस के रूप में 2000 रुपये जमा करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
परीक्षा तिथि
यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2027-28 का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा वहीं रिजल्ट 30 दिसंबर 2026 को जारी होगा। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए स्टूडेंट्स अपनी तैयारियों को तेज रखें ताकी आसानी से इसमें सफलता प्राप्त कर पाएं।
