UP RTE Admission 2026: आरटीई के तहत यूपी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 2 फरवरी से होंगे स्टार्ट, ये डॉक्युमेंट कर लें तैयार
उत्तर प्रदेश में राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमजोर, अलाभित समूह व दुर्बल ...और पढ़ें

up rte admission 2026 date
HighLights
आरटीई के तहत प्री प्राइमरी एवं कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 2 फरवरी से।
इच्छुक माता-पिता आवश्यक दस्तावेज जल्द कर लें तैयार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत उत्तर प्रदेश के निजी विद्यालयों में प्री प्राइमरी एवं कक्षा 1 में एडमिशन के लिए पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से स्टार्ट हो जाएगी। जो भी माता-पिता अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग से आते हैं वे अपने बच्चों को प्रवेश दिलवाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। 1st राउंड के लिए आवेदन की लास्ट 16 फरवरी 2026 निर्धारित है।
कई चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
यूपी आरटीई एडमिशन प्रक्रिया तीन से 4 चरणों में पूर्ण होगी। सभी चरणों के लिए डेट्स जारी की जा चुकी हैं। पहले राउंड के लिए प्रक्रिया 2 से 16 फरवरी तक, 2nd राउंड के लिए 21 फरवरी से 7 मार्च, 3rd राउंड के लिए 12 मार्च से 25 मार्च तक पूरी होगी। पहले चरण की लाटरी 18 फरवरी, दूसरे चरण की लाटरी 9 मार्च और तीसरे चरण की लॉटरी 29 मार्च को निकाली जाएगी।
डॉक्युमेंट कर लें तैयार
जो भी माता-पिता अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें ताकी एडमिशन प्रक्रिया के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। कुछ मुख्य दस्तावेज आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाणपत्र, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र हैं।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
यूपी आरटीई के तहत नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार वर्ष, एलकेजी में चार से पांच वर्ष, यूकेजी में पांच वर्ष से छह वर्ष तक और कक्षा एक में छह वर्ष से सात वर्ष की आयु होनी चाहिए। आयु की गणना एक अप्रैल 2026 से की जाएगी।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Application/ Student Login लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको पहले New Student Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद अन्य सभी जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
यह भी पढ़ें- देश की पहली बाइक, मोबाइल कॉल, कंप्यूटर एवं रेडियो प्रसारण की कब हुई थी शुरुआत, पढ़ें अनोखा सफर
