विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Bharti Result OUT: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा रिजल्ट लिंक एक्टिव, केवल 4 स्टेप्स में चेक करें परिणाम

Published: Sun, 17 Nov 2024 10:20 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2024 12:56 PM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से UP Police Constable Result 2024 की घोषणा कर दी ...और पढ़ें

UP Police Constable Result 2024 जल्द uppbpb.gov.in पर घोषित।
UP Police Constable Result 2024 जल्द uppbpb.gov.in पर घोषित।

HighLights

  1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी।
  2. यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध हुआ लिंक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से रिटेन टेस्ट का रिजल्ट आज यानी 21 नवंबर 2024 को घोषित कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपने परिणाम की जांच यहां दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं। 

केवल 4 स्टेप्स में चेक किया जा सकेगा रिजल्ट

यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अगर आपको इसे चेक करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप यहां दी जा रही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम तक पहुंच जाएंगे।

  • स्टेप 1: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम वेबसाइट uppbpb.gov.in जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर पायेंगे।

UP Police Bharti Result डायरेक्ट लिंक 

आपको बता दें कि पुलिस बोर्ड की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23, 24 25, 30 एवं 31 अगस्त 2024 को संपन्न करवाई गई थी। इसके बाद विभाग की ओर से 11 सितंबर को एवं फाइनल उत्तर कुंजी 30 अक्टूबर को जारी की गई थी। अब फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम की घोषणा की गई है।

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगी भर्ती प्रॉसेस

यूपी पुलिस लिखित परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद जो अभ्यर्थी इसमें निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में उम्मीदवारों की शारीरिक नापजोक के साथ ही रनिंग का टेस्ट भी लिया जाएगा।

रनिंग में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करना अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी पीईटी एवं पीएसटी में सफलता प्राप्त करेंगे उनको अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। इसके बाद सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UPSC Recruitment 2024: CBI में असिस्टेंट प्रोग्रामर पदों पर सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 28 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई