विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Police DV PST Admit Card Link: पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी-पीएसटी एडमिट कार्ड 1 क्लिक में करें डाउनलोड, 17 से 31 अगस्त तक होंगे टेस्ट

Published: Mon, 10 Aug 2026 04:38 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:26 AM (IST)

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल DV-PST के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट या इस पेज से प्रवेश ...और पढ़ें

UP Police DV PST Admit Card यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड।

UP Police DV PST Admit Card यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. UPPRPB ने पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी - पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र किये जारी।

  2. इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए क्वालिफाइड 76,184 उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। UP Police DV PST Admit Card Download के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी हुए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

17 से 31 अगस्त तक DV-PST होंगे आयोजित

यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दस्तावेज सत्यापन (DV), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) की शुरुआत 17 अगस्त से की जाएगी जो 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। ध्यान रखें कि 31 अगस्त को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। डीवी पीएसटी प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस लाइंस में में करवाया जायेगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी-पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Top Notices/ शीर्ष सूचनाएं में एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ भरकर साइन इन बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

UP Police DV PST Admit Card Download Link

पीएसटी के लिए एलिजिबिलिटी 

पीएसटी में सफल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।
महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।

इसके अलावा दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर जाएं। मांगे गए डॉक्युमेंट उपलब्ध न करवा पाने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए आगे नहीं भेजा जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- AOC Recruitment 2026: आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, 10th से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई