UP Police Bharti 2026: यूपी में इस सत्र पुलिस विभाग में 81000 पदों पर होगी भर्ती, वैकेंसीज के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द
यूपी पुलिस में इस सत्र में 81 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है जिसे चरण वाइज ...और पढ़ें

UP Police Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जल्द।
HighLights
यूपी पुलिस विभाग में होंगी बंपर भर्तियां।
पदानुसार नोटिफिकेशन होंगी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस विभाग में सत्र 2026-27 के दौरान 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर अप्रैल माह में भी राज्य सरकार द्वारा एलान किया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों से राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होगी और साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
भर्तियों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन चरण वाइज होंगी जारी
आपको बता दें कि भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा चरण वाइज पूरी की जाएंगी। पद के अनुसार यूपीपीआरपीबी द्वारा पदों के अनुसार अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी कर भर्तियों को पूरा किया जायेगा। पद के अनुसार संख्या सहित अन्य डिटेल विस्तृत नोटिफिकेशन के साथ ही साझा की जाएंगी।
किन पदों पर होंगी नियुक्तियां
यूपी पुलिस के कई विभागों में- कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर (SI), जेल वार्डर, रेडियो कैडर, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क और अन्य तकनीकी व मिनिस्ट्रियल सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इन भर्तियों के लिए क्या होगी योग्यता
यूपी पुलिस विभाग में पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। कॉन्स्टेबल पद के लिए अभ्यर्थी का केवल 12वीं उत्तीर्ण वहीं सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कई पदों पर आवेदन के लिए के 12वीं पास के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। पद के अनुसार विस्तृत शैक्षिक योग्यता नोटिफिकेशन आने के बाद चेक कर सकेंगे।
सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया होगी समान
यूपी पुलिस की सभी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया समान है। आप भर्तियों में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म घर बैठे स्वयं ही भरा जा सकेगा। फॉर्म भरने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर कॉन्स्टेबल भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके OTR करना होगा।
- अब आप लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
