विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस विभाग में 30 हजार पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल के 22605 पदों के लिए आवेदन नवंबर से

Published: Tue, 16 Sep 2025 09:47 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2025 12:45 PM (IST)

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से पुलिस विभाग में बंपर पदों पर भर्ती का एलान किया ...और पढ़ें

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस विभाग में 30 हजार पदों पर होगी भर्ती
UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस विभाग में 30 हजार पदों पर होगी भर्ती

HighLights

  1. यूपी पुलिस विभाग में बंपर पदों पर भर्ती का एलान।
  2. पुलिस कॉन्स्टेबल के 22605 पदों के लिए आवेदन नवंबर से।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक और पुलिस भर्ती का एलान कर दिया गया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से भर्ती कैलेंडर (UP Police Calendar 2025-2026) जारी विभिन्न भर्तियों की घोषणा की गई है। इस कैलेंडर में दी गई डिटेल के मुताबिक पुलिस कॉन्स्टेबल के 22605 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन नवंबर माह में जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी जाएगी। इस भर्ती के अलावा इस वर्ष पुलिस विभाग में होने वाली अन्य भर्तियों की डिटेल भी साझा की गई है।

सबसे ज्यादा कॉन्स्टेबल पदों पर होगी भर्ती

यूपीपीआरपीबी की ओर से जारी किये गए कैलेंडर के मुताबिक सबसे ज्यादा पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी जिनकी संख्या 22605 रहेगी। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, सहायक रेडियो परिचालक, पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Confidential), एसआई क्लर्क, अकाउंट्स सहित अन्य पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

पदानुसार भर्ती विवरण

  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A: 1129 पद
  • लिखित परीक्षा : अक्टूबर/ नवंबर 2025

उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस, पीएसी प्लाटून कमांडर, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल)

  • कुल पद : 4543
  • विज्ञापन अवधि : अगस्त 2025

पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Confidential), पुलिस असिस्टेंट एसआई (क्लर्क), पुलिस असिस्टेंट एसआई (अकाउंट्स)

  • कुल पद : 921
  • परीक्षा : अक्टूबर/नवंबर 2025

सहायक रेडियो परिचालक

  • कुल पद : 44
  • नोटिफिकेशन : अक्टूबर/नवंबर 2025

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A

  • कुल पद : 1153
  • नोटिफिकेशन : अक्टूबर/नवंबर 2025

आरक्षी/ पुलिस कॉन्स्टेबल (नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला आरक्षी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस)

  • कुल पद : 22605
  • नोटिफिकेशन : नवंबर 2025

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

  • कुल पद : 345
  • विज्ञप्ति अवधि: दिसंबर 2025

कॉन्स्टेबल पदों के लिए तैयारियां कर दें शुरू

जो अभ्यर्थी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होना चाहते वे अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दें। इस 22605 पदों के लिए नोटिफिकेशन नवंबर माह में जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 23-28 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

न्यूनतम लंबाई होना भी है आवश्यक

रनिंग के साथ ही अभ्यर्थी के पास न्यूनतम लम्बाई और सीने की माप भी होना आवश्यक है। जनरल, ओबीसी एवं एससी वर्ग से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी होनी आवश्यक है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए। महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- RRB Recruitment 2025: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पदों पर आवेदन, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई