विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB Recruitment 2025: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

Published: Mon, 15 Sep 2025 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2025 09:56 AM (IST)

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 14 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इच्छुक ...और पढ़ें

Railway Section Controller Bharti के लिए यहां से करें अप्लाई।
Railway Section Controller Bharti के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर पदों पर आवेदन शुरू।
  2. 14 सितंबर तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी की डायरेक्ट पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट 14 अक्टूबर एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

योग्यता एवं मापदंड पहले कर लें चेक

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

इस तरीके से स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।
  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना है। बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

स्टेज 1 एग्जाम होने के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- MP Police Bharti 2025: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, किसी भी स्टेट के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई