UP Pharmacist Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड डायरेक्ट यहां करें डाउनलोड, परीक्षा 20 सितंबर को
यूपीएसएसएससी द्वारा भेषजिक (फार्मासिस्ट) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 1002 रिक्त पदों के लिए परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित होगी।

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026
HighLights
यूपी भेषजिक भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को होगी आयोजित।
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड इस पेज पर दिए लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के भेषजिक (फार्मासिस्ट) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
परीक्षा इस डेट को होगी आयोजित
UPSSSC की ओर से फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 20 सितंबर 2026 को एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से लेकर 5 बजे तक रहेगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपी फार्मासिस्ट भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2024, भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/01 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं जेंडर सेलेक्ट करें।
- वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं उसके साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 1 अंक दिया जायेगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।
