विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP ITI Result 2026 Link: यूपी आईटीआई रिजल्ट scvtup.in पर जारी, ऑनलाइन डाउनलोड कर लें मार्कशीट

Published: Mon, 10 Aug 2026 09:37 AM (IST)

यूपी आईटीआई फर्स्ट एवं सेकेंड ईयर एग्जाम या शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप ...और पढ़ें

UP ITI Result 2026

UP ITI Result 2026

HighLights

  1. यूपी आईटीआई रिजल्ट जारी।

  2. एडमिशन के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट अलग से जल्द होगी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी आईटीआई NCVT, SCVT रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन भी छात्रों ने फर्स्ट एवं सेकेंड ईयर एग्जाम या शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट एग्जाम में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से SCVTUP की ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in या SIDH पोर्टल skillindiadigital.gov.in (एनसीवीटी रिजल्ट) पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

नतीजे चेक करने का तरीका

  • यूपी आईटीआई रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद CTS AITT Mains Examination-2026 Result link पर क्लिक करना है।
  • लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना है।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट 

एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी

सभी छात्रों को बता दें कि यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए यह रिजल्ट नहीं है। एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है। प्रवेश 10th में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के आधार पर मिलता है।

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक पूरी की गई है। अब जल्द ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद छात्रों को तय तिथियों में कॉलेज में जाकर रिपोर्ट्स कर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर 0522- 2336115 पर या 9628372929 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CBSE Supplementary Result 2026: इस वीक जारी हो सकता है क्लास 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट, पढ़ें मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स