CBSE Supplementary Result 2026: इस वीक जारी हो सकता है क्लास 12th सप्लीमेंट्री रिजल्ट, पढ़ें मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स
सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स या उनके अविभावक वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर से भी परिणाम की जांच कर सकेंगे।

CBSE Class 12 supplementary results
HighLights
सीबीएसई सप्लीमेंट्री कक्षा 12वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर होगा जारी।
28 जुलाई को आयोजित हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड क्लास 12th सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 28 जुलाई को करवाया गया था। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों छात्र एवं उनके माता-पिता को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है ताकी वे आगे की क्लास में एडमिशन आदि की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें।
छात्रों और अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CBSE Class 12 Supplementary Result इस सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
ऑनलाइन जारी होंगे नतीजे
पिछले वर्ष को देखें तो परीक्षा होने के 16 दिन बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया था। ऐसे में दिनों के हिसाब से उम्मीद है कि इस वर्ष का रिजल्ट इसी सप्ताह में किसी भी दिन घोषित कर दिया जायेगा। रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर की जाएगी।
मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स
सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट आते ही आप नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके मार्कशीट की प्रति (फोटोकॉपी) डाउनलोड कर सकेंगे।
- सीबीएसई सप्लीमेंट्री 12वीं रिजल्ट 2026 आने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर अब आपको लेटेस्ट न्यूज में 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।
सभी छात्र ध्यान रखें कि रिजल्ट होने पर वे ऑनलाइन ओरिजिनल मार्कशीट डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट आपके स्कूल में नतीजे जारी होने के कुछ दिन बाद भेज दी जाएगी। इसके बाद अपने स्कूल में जाकर इसे प्राप्त कर सकेंगे।
Digilocker से भी चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा नतीजे जारी होने पर डायरेक्ट लिंक डिजीलॉकर की वेबसाइट एवं एप पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जायेगा जहां से आप डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही उमंग एप से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकगे। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र समय- समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
