विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Home Guard Exam Date 2026: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

Published: Sat, 12 Sep 2026 11:52 AM (IST)

यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवार परीक्षा से 2 दिन पहले अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Home Guard Exam Date 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UP Home Guard Exam Date 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. यूपी होमगार्ड पीईटी एग्जाम डेट जारी।

  2. कुल 41,424 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए नई परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। बता दें, बोर्ड की ओर से 14 सितंबर के दिन पीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। लेकिन अब बोर्ड ने नई परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपी होमगार्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।

अब इस दिन होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 15 सितंबर के दिन किया जाएगा। पीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

पीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Home Guard New PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link