विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां मिलेगा Direct Link

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:25 PM (IST)

यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. जल्द जारी हो सकता है एडमिट कार्ड।

  2. परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) की ओर से यूपी कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

यहां से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

यूपी कोऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब UP Cooperative Bank Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

कब होगी परीक्षा

विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 14, 16, 22 और 26 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। बता दें, 14 और 16 अक्टूबर को परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक, तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही 22 और 26 अक्टूबर को परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

 

यह भी पढ़ें: UPPSC: उत्तर प्रदेश एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF