विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Time Table 2027: यूपी बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल इस डेट तक हो सकता है जारी, परीक्षाओं की तैयारियां कर दें तेज

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:53 PM (GMT+05:30)

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए टाइम टेबल इस माह के अंत में या नवंबर की शुरुआत में जारी किया ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड डेटशीट 2027

यूपी बोर्ड डेटशीट 2027

HighLights

  1. यूपी बोर्ड टाइम टेबल जल्द आने की उम्मीद।

  2. 50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स होंगे बोर्ड परीक्षाओं में शामिल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में प्रतिवर्ष 50 लाख के आस-पास स्टूडेंट्स एग्जाम देते हैं। छात्रों को बोर्ड एग्जाम्स की तैयारी के लिए पर्याप्त दिया जा सके उसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश टाइम टेबल कई महीने पहले जारी कर देता है। पिछले वर्ष 5 नवंबर को UP Board Date Sheet 2027 जारी कर दी गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी UPMSP द्वारा टाइम टेबल इस महीने के अंत तक या नवंबर की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि पिछले साल 10वीं परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं।

प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी में होंगे संपन्न

यूपी बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन जनवरी 2027 माह में करवाया जायेगा। डेट्स की घोषणा टाइम टेबल जारी होने के साथ ही कर दी जाएगी।

बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड स्कूल से होंगे प्राप्त

बोर्ड परीक्षा में भाग लेने जा रहे छात्रों के एडमिट कार्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा एग्जाम से कुछ दिन पहले स्कूल में भेज दिए जायेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स स्कूल में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके एडमिट कार्ड डाउनलोड प्राप्त कर सकेंगे।

दो शिफ्ट में आयोजित होती हैं परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।

मॉडल पेपर वेबसाइट पर उपलब्ध, तैयारियां कर दें तेज

बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए मॉडल पेपर ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आप इससे अपनी तैयारियों को परख सकते हैं और आंकलन कर सकते हैं। जिन टॉपिक्स में आप अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं उसकी तैयारी और भी तेज कर दें ताकी बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें- Nursing में करियर बनाकर सपनों को दें उड़ान, कोर्स कॉलेज और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक