UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट अगले महीने होगा जारी, इस बार छात्रों को मिलेगी वाटरप्रूफ मार्कशीट
यूपी बोर्ड की कॉपियों की जांच जल्द ही होने वाली है और रिजल्ट अगले माह में जारी कर दिया जायेगा। ...और पढ़ें

UP Board 10th and 12th result
HighLights
यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल माह में किया जायेगा जारी।
18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित हुई थीं परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया है जिसमें 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब बोर्ड की ओर से 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होने वाला है। इस बार कॉपियों की जांच हाई सिक्योरिटी में डिजिटल माध्यम में की जाएगी।
रिजल्ट अगले महीने होगा जारी
UPMSP द्वारा बोर्ड की लगभग 3 करोड़ कॉपियों की जांच इस महीने के अंत तक या अप्रैल के पहले सप्ताह तक कर ली जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स का रिजल्ट तैयार किया जायेगा। ऐसे में नतीजे अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह या उसके बाद घोषित किया जा सकता है।
इस बार मार्कशीट में भी हुआ बदलाव, 16 सिक्योरिटी फीचर्स से होगी लैस
यूपी बोर्ड ने मार्कशीट के पैटर्न में भी बदलाव किया है। इस बार की मार्कशीट बार कोड, होलो ग्राम सहित 16 सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होगी जिससे कोई भी मार्कशीट की डुप्लीकेट कॉपी को बनवाकर धोखाधड़ी न कर पाए। पहले मार्कशीट की कॉपी छोटी होती थी लेकिन अब इसे A4 साइज का कर दिया गया है।
वाटरप्रूफ होगी मार्कशीट
इस बार छात्रों को मार्कशीट वाटर प्रूफ मिलेगी। इससे इसके कटने फटने का डर नहीं रहेगा वहीं यह पानी में भीग जाने पर भी खराब नहीं होगी। इससे इसकी ड्यूरेबिलिटी सालों-साल के लिए होगी। मार्कशीट में इंक भी ऐसी यूज की जाएगी जो खराब नहीं होगी। ऐसे में मार्कशीट का रखरखाव आसान हो जाएगा।

साइंस और मैथ्स विषय में होगी स्टेप मार्किंग
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार साइंस और मैथ्स जैसे विषयों में स्टेप मार्किंग का आदेश दिया गया है। इससे अगर छात्र का आधा उत्तर भी सही पाया जायेगा तो उसे आधे अंक दिए जायेंगे।
