विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 10th Result 2026: इस बार जल्दी जारी होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, मई में दोबारा आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Published: Sun, 15 Mar 2026 11:57 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2026 12:18 PM (IST)

सीबीएसई बोर्ड की ओर से इस बार 10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्दी जारी किया जायेगा। इस साल से बोर्ड 10th ...और पढ़ें

CBSE 10th Result 2026

CBSE 10th Result 2026

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट इस साल जल्दी होगा जारी।

  2. 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेकेंडरी (10th) क्लास के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई हैं। एग्जाम संपन्न होने के बाद से छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार रहता है। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें इस बार बोर्ड की ओर से CBSE Board Result 2026 Class 10 का रिजल्ट जल्द जारी किया जायेगा।

अप्रैल में जारी हो जायेगा परिणाम

सीबीएसई की ओर से अमूमन बोर्ड रिजल्ट मई माह में जारी किया जाता है। लेकिन, इस बार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का दो बार आयोजन किया जायेगा। फेज 2 एग्जाम मई से स्टार्ट हो जायेंगे। ऐसे में नतीजे अगले महीने यानी की अप्रैल में ही घोषित कर दिए जायेंगे।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर एप एवं पोर्टल, SMS के साथ ही उमंग एप पर नतीजों की जांच कर सकेंगे।

वेबसाइट से नतीजे चेक करने की स्टेप्स

  • CBSE Board 10th Result 2026 चेक करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Board 10th Exam

फेज 2 एग्जाम डिटेल

पहले चरण का रिजल्ट जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स फेल हो जायेंगे या ऐसे छात्र जो अपने रिजल्ट में सुधार करना चाहेंगे वे अधिकतम 3 विषयों की परीक्षा दोबारा दे पाएंगे। सेशन 2 एग्जाम मई माह में होंगे और रिजल्ट जून महीने में जारी किया जायेगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जिन विषयों की परीक्षा दोबारा देना चाहते हैं उसकी तैयारी जारी रखें ताकी अगली बार अच्छे अंक हासिल कर पाएं।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षाओं पर युद्ध का साया, मिडिल ईस्ट में 16 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित