CBSE Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षाओं पर युद्ध का साया, मिडिल ईस्ट में 16 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित
सीबीएसई की ओर से मिडिल ईस्ट देशों में अब 16 मार्च से लेकर 10 अप्रैल 2026 होने वाली बोर्ड परीक्षाओं ...और पढ़ें

CBSE Board Exam postponed
HighLights
मिडिल ईस्ट देशों में अब 16 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित।
युद्ध की स्थिति को देखते हुए उठाया गया कदम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल, अमेरिका और ईरान युद्ध का असर कई मिडिल ईस्ट देशों पर पड़ रहा है जिससे अब बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। एक बार फिर से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से मिडिल ईस्ट देशों में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया गया है। बोर्ड की ओर से साझा की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक अब 16 मार्च से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया जा रहा है।
इन देशों में परीक्षाएं हुई स्थगित
युद्ध के चलते बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। बोर्ड की ओर से पहले ही 1, 3, 5, 7 और 9 मार्च को भी नोटिफिकेशन जारी कर 16 मार्च तक की परीक्षाओं को स्थगित किया जा चुका था। अब 16 से 10 अप्रैल की बोर्ड परीक्षाओं को पोस्टपोंड किया गया है।
नई डेट्स की घोषणा बाद में
बोर्ड की ओर से अब युद्ध की स्थिति को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं की नई डेट्स के एलान बाद में किया जायेगा। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं का ध्यानपूर्वक पालन करें।

भारत में बोर्ड परीक्षाओं पर असर नहीं
सभी भारतीय छात्रों को बता दें कि इंडिया में बोर्ड परीक्षाओं पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा और सभी विषयों की परीक्षाएं तय तिथियों में आयोजित की जाएंगी। आपको बता दें कि इंडिया में 12th क्लास की परीक्षाएं 17 फरवरी से स्टार्ट हुई थीं जो 11 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट या सोशल मीडिया X हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
