UP Board Result 2026 Date: 52 लाख स्टूडेंट्स के लिए उल्टी गिनती शुरू, इस डेट तक आएगा 10वीं 12वीं रिजल्ट
यूपी बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन 1 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल तक की जा सकती है।

UP Board Result 2026
HighLights
यूपी बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद।
1 अप्रैल तक पूरा हो जायेगा मूल्यांकन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में यूपी बोर्ड को सबसे बड़ा बोर्ड माना जाता है। इस बार भी यूपी बोर्ड से 52 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षाओं में भाग लिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया जिसके बाद 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है।
बोर्ड की ओर से क्लास 10th एवं 12th दोनों ही कक्षाओं की कॉपियों की जांच के लिए डेडलाइन 1 अप्रैल निर्धारित की गई है जिसमें अब कुछ ही दिन शेष हैं।
रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू
बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी होने को लेकर बेचैनी रहती है। इन सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि 1 अप्रैल तक कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाएगी और उसके 20 दिनों के भीतर परिणाम जारी किया जायेगा। पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि 20 अप्रैल तक रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2026) 20 अप्रैल तक जारी कर दिया जायेगा।
रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
यूपी बोर्ड की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स का पास पर्सेंटेज, छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया प्रदर्शन सहित अन्य डाटा भी साझा किया जायेगा।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।
पिछले साल ऐसा रहा था छात्रों का प्रदर्शन
पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में कुल 25,45,815 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जिसमें से 22,94,122 छात्रों से सफलता प्राप्त की थी। ओवरऑल पास प्रतिशत 90.11% दर्ज किया गया था। इसमें से लड़कों की संख्या 13,27,024 थी जिसमें 11,49,884 स्टूडेंट्स पास हुए। पास पर्सेंटेज 88.66% रहा। इसके अलसा लड़कियों की संख्या 12,18,791 थी जिसमें से 11,44,138 पास हुईं। पास पर्सेंटेज पास 93.87% रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21% अधिक रहा था।
