विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर क्या है अपडेट, कब तक होंंगे जारी, हर डिटेल जानें यहां

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Fri, 07 Apr 2023 09:23 AM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2023 12:48 PM (IST)

UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड कांपियों की जांच समय से पहले पूरी कर ली गई थी। बोर्ड ने परीक्षकों ...और पढ़ें

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड फिलहाल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे तेजी से तैयार कर रहा है।
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड फिलहाल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे तेजी से तैयार कर रहा है।

एजुकेशन डेस्क। UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए अहम सूचना है। अपडेट यह है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद जल्द ही 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट का एलान कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह में तिथियों का एलान करके बाद इस महीने के अंत तें परिणाम घोषित कर दिए जाएं। हालांकि, सटीक डेट के लिए स्टूडेंट्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

SMS से भी देख सकेंगे नतीजे 

यूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट्स के साथ-साथ एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने मोबाइल के मैसेज एप्लीकेशन पर जाना होगा। अब UP10<स्पेस>, UP12<स्पेस>रोल_नंबर और इसे 56263 पर भेज दें। इसके बाद रिजल्ट उसी नंबर पर जारी होने के बाद भेज दिया जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिट रिजल्ट की डेट जल्द ही बोर्ड की ओर से जारी की जा सकती है। 

ठगों से रहें सावधान 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 की तारीख घोषित करने की उम्मीद है। इसी बीच बोर्ड ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों दोनों को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। 

कांपियों की जांच हुई पूरी 

यूपी बोर्ड दसवीं, बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में कराई गई थीं। वहीं, हाल ही में दोनों कक्षाओं की कांपियां भी जांच ली गई हैं। अब ऐसे में उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक परिणाम भी जारी कर दिया जाए। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का बोर्ड की तरफ से इंतजार है।    

जल्द हो सकती है तिथि की घोषणा 

यूपी बोर्ड दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट डेट को लेकर इंतजार आने वाले दिनों में समाप्त हो जाएगा। संभावना है कि बोर्ड जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट की तिथि का एलान कर दें।  इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें। 

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक 

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। इससे कम अंक आने पर परीक्षार्थियों को फेल घोषित कर दिया जाएगा।

58 लाख स्टूडेंट्स कर रहे इंतजार 

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल, 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी को अब नतीजों का इंतजार है। संभावना है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा कर दें।

जल्द हो सकती है तिथियों की घोषणा 

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की निगाहें बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर अटकी हैं। छात्र-छात्राएं जानन चाहते हैं कि यूपी बोर्ड कब तक 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने की तिथि का एलान करेगा। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षार्थियों के लिए यह सूचना जारी कर सकता है।   

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

  • Upresults.nic.in
  • Upmsp.edu.in
  • results.upmsp.edu.in

UPMSP ने स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को किया आगाह 

यूपी बोर्ड फिलहाल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे तेजी से तैयार कर रहा है। इसी दौरान, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स ने एक नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक, बोर्ड ने परीक्षा में फेल से पास कराने को लेकर और नंबर बढ़ाने को लेकर साइबर ठगों से सावधान रहने को कहा है। 

दरअसल,  इन ठगों ने नतीजों से पहले अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। ये ठग छात्र-छात्राओं और उनके पैरेंट्स को कॉल्स करके 10वीं, 12वीं में फेल से पास कराने और नंबर बढ़ाने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। यह जानकारी, जब बोर्ड के संज्ञान में आई तो बोर्ड ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बोर्ड ने अपने पत्र में कहा है कि, छात्र-छात्राओं और उनके पैरेंट्स दोनों को ही आगाह किया जाता है कि वे इस तरह के किसी कॉल्स को संज्ञान में न लें।

यूपी बोर्ड ने अपने पत्र में कहा है कि, यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए छात्र और छात्राओं के अंको को बढ़ाने और फेल से पास कराने का प्रलोभन देकर कुछ साइबर ठगों द्वारा परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है और परिषद की छवि खराब की जा रही है। स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स ऐसे कॉल्स से दूर रहें। पिछले वर्ष भी ऐसे साइबर ठगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा, बोर्ड ने कहा है कि अगर ऐसी कोई कॉल्स आती है तो फिर वे अपने डीआईओएस कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाएं।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट पर अपडेट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट जल्द घोषित होना है। यह संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंत में घोषित हो सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तिथि का एलान बाकी है।