Move to Jagran APP

UP Board Result 2022 Kab Aayega? 47 लाख छात्र पूछ रहे सवाल; UPMSP ईमेल पर भेजेगा हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट

UP Board Result 2022 Kab Aayega? एक तरफ यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा जैसे 47 लाख छात्र-छात्राएं पूछ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 202 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 ईमेल से भेजने की तैयारियां की जा रही हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 12:11 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 01:04 PM (IST)
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा? जाने परीक्षा परिणामों और चेक करने के नए विकल्प के अपडेट।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board Result 2022 Kab Aayega? यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के मन में यही सवाल है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से आधिकारिक तौर पर UP Board Result 2022 Date को लेकर कोई भी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, परिषद के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के आधार पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 8 मई 2022 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाने के बाद शासन से अनुमति मिल गई है और इस समय यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 बनाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

UPMSP ईमेल पर भेजेगा हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट (UP Board Result 2022 on Email)

दूसरी तरफ, यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को इस बार आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in और यूपी रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर जारी किए जाने के साथ-साथ ईमेल (UP Board Result 2022 on Email) से भी उपलब्ध कराए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। यूपी बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारियों के अनुसार हाई स्कूल के 25.25 लाख स्टूडेंट्स को उनका यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और इंटर के 22.50 लाख स्टूडेंट्स को उनका यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 घर बैठे ही उनके रजिस्टर्ड ईमेल आइडी पर मिल जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस नई प्रक्रिया से स्टूडेंट्स को साइबर कैफे के चक्कर नहीं लगाने होंगे और परिणाम देखने के लिए अत्यधिक यूजर्स के एकसाथ विजिट करने से वेबसाइट हैंग होने की समस्या भी नहीं रहेगी।

बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक किया गया था। इसके बाद, मूल्यांकन कार्य 8 मई तक पूरा कर लिया गया। हालांकि, एक लाख से अधिक छात्रों के छूटे प्रैक्टिकल का आयोजन 17 मई से 20 मई 2022 तक पूरे किए जाने के निर्देश बोर्ड द्वारा जारी किए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.