विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board 2025 Result link upmsp.edu.in एवं result.digilocker.gov.in पर एक्टिव, यहां से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

Published: Fri, 25 Apr 2025 09:22 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 25 Apr 2025 01:28 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज की ओर से UPMSP UP Board 2025 Result दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर ...और पढ़ें

UP Board 2025 Result यहां चेक करें नतीजे।
UP Board 2025 Result यहां चेक करें नतीजे।

HighLights

  1. यूपी बोर्ड रिजल्ट कुछ ही समय में होने वाला है जारी।
  2. डायरेक्ट लिंक upmsp.edu.in एवं result.digilocker.gov.in पर होगा एक्टिव।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश मुख्यालय प्रयागराज में जारी कर दिया गया है। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट result.digilocker.gov.in पर एक्टिवेट हो गया है। इसके बाद स्टूडेंट्स या उनके माता-पिता केवल रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UPMSP UP Board Result 2025: यहां से चेक करें नतीजे 

UPMSP UP Board 10th 12th 2025 Result प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया था। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट upmsp.edu.in एवं डिजिलॉकर result.digilocker.gov.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स एवं पेरेंट्स इस लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर पाएंगे।

UP Board 2025 Result link

यूपी बोर्ड रिजल्ट का लाइव अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

UPMSP UP Board Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की होगी आवश्यकता

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की आवश्यकता होगी। अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो अभी से अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर अपने पास रख लें।

यूपी बोर्ड टॉपर्स से जुड़ी जानकारी देखने के लिए यहां क्लिक करें

केवल 4 स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंग डिजिटल मार्कशीट

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स या उनके माता पिता केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • UP Board 10th 12th Result 2025 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या result.digilocker.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

एक या दो विषयों में फेल छात्रों के पास रहेगा पास होने का मौका

ऐसा देखा जाता है कि स्टूडेंट्स फेल होने के बाद आहत होकर गलत कदम उठा लेते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना है। छात्रों को बोर्ड की ओर से पास होने का एक और मौका दिया जाता है। इसके लिए स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन कर लें और दोबारा परीक्षा में भाग लेकर इसी साल उत्तीर्ण हो सकते हैं। इससे आपका साल खराब होने से बच जायेगा।

पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। ध्यान रखें कि 33 प्रतिशत अंक सभी विषयों में अलग अलग होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025 LIVE: UPMSP यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट का इंतजार खत्म, 55 लाख स्टूडेंट्स एक क्लिक में चेक कर सकेंगे नतीजे