विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Admit Card 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए रोल नंबर पोर्टल पर एक्टिव

Published: Sat, 17 Jan 2026 05:07 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jan 2026 05:27 PM (IST)

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in ...और पढ़ें

UP Board Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UP Board Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

  2. 18 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र एवं छात्राओं को अब एडमिट कार्ड का भी बेसब्री से इंतजार है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी

यूपी बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए रोल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। छात्रों के रोल नंबर स्कूल के पोर्टल पर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को अपलोड करने के लिए भी वेबसाइट को ओपन कर दिया गया है।

बोर्ड परीक्षा इस दिन से शुरू

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी। कक्षा दसवीं की पहली परीक्षा हिंदी विषय के लिए और कक्षा दसवीं की अंतिम परीक्षा 12 मार्च को कृषि विषय के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी को हिंदी विषय और अंतिम परीक्षा 12 मार्च को कंप्यूटर विषय के लिए आयोजित कराई जाएगी।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने के बाद छात्र, अभिभाव एवं शिक्षक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in विजिट करनी होगी।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर UP Board 10th 12th Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स को जमा करना होगा।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स को जमा करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: MP Board Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड