Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 10th 12th Result 2024 Link: यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट हुआ घोषित, लिंक results.upmsp.edu.in पर हुआ एक्टिव

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 02:21 PM (IST)

    माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज मुख्यालय में आज दोपहर उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2024 Link) घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। आपको बता दे दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है।

    Hero Image
    UP Board 10th 12th Result 2024 यहां से चेक करें परिणाम।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अहम है। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है जिसके नतीजे चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक (UP Board Result 2024 Link) एक्टिव हो गया है। अब आप आप ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की जांच के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 10th, 12th Result 2024 डायरेक्ट लिंक

    बोर्ड अध्यक्ष ने की रिजल्ट की घोषणा

    यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board 10th Result 2024 Link) की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज मुख्यालय में बोर्ड अध्यक्ष की ओर से घोषित किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के साथ ही अन्य सक्षम अधिकारी भी उपस्थित रहे हैं।

    55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें परिणाम

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित होते ही छात्रों को परिणाम (UP Board 12th Result 2024 Link) सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस भी कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करें। अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Board Toppers List 2024 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित, नतीजों के साथ आई टॉपर्स लिस्ट

    वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश के 10वीं, 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

    पहली बार 20 अप्रैल को घोषित हुए रिजल्ट

    इस वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। एग्जाम संपन्न होने के बाद से छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है जो आज खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड की ओर से ऐसा पहली बार हो रहा है कि बोर्ड 20 अप्रैल को रिजल्ट करेगा।

    यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट आज घोषित, रोल नंबर से चेक करें नतीजे