Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

LIVE UP Board Toppers List 2024: शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper, इन लिंक से देखें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट

शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper। ये रहा लिंक। परिणाम घोषित। एक बार में ऐसे देखें परिणाम। यूपी बोर्ड रिजल्ट (LIVE UP Board Class 10th 12th Result Toppers List 2024 Updates) ऑफिशियल वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर घोषित हो गया है। परिणाम के साथ ही दोनों कक्षाओं के Toppers के नाम भी जारी किए गए।

By Amit Yadav Sat, 20 Apr 2024 03:59 PM (IST)
News Article Hero Image

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से आज, 20 अप्रैल 2024 को दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया। नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के नामों की लिस्ट (UP Board Toppers List 2024) भी जारी की गई। रिजल्ट जारी होने के बाद आप UPMSP के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर एक्टिव लिंक चेक कर सकते हैं। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश के 10वीं, 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

  • यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक -1
  • यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक -2
  • यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक -3
  • यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक - 1
  • यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक - 2
  • यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक - 3
20 Apr 20243:59:58 PM
UP Board Result 2024: सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का अपना रिकॉर्ड तोड़ा

 यूपी बोर्ड ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़े यूपी बोर्ड ने इस वर्ष पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बोर्ड की ओर से इतिहास में पहली बार 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया है।

20 Apr 20243:44:01 PM
UP Board 10th, 12th Result 2024: रिजल्ट में इन डिटेल्स को कर सकते हैं चेक

 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, जिला/ स्कूल कोड, समूह कोड, प्रैक्टिकल अंक, थ्योरी अंक, टोटल अंक, पूर्णांक, रिजल्ट और डिवीजन आदि विवरण दर्ज हैं।

20 Apr 20243:27:38 PM
UP Board Result 2024: फेल स्टूडेंट्स न उठाएं गलत कदम

 यूपी बोर्ड एग्जाम में अगर कोई छात्र फेल हो गए हैं तो वे निराश होकर किसी भी प्रकार से गलत कदम उठाने से बचें। ऐसे स्टूडेंट्स कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग ले सकते हैं और अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

20 Apr 20243:12:54 PM
UP Board 10, 12th Result 2024: इतने प्रतिशत रहा रिजल्ट

 यूपी बोर्ड 10th एवं 12th दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 10वीं कक्षा का रिजल्ट इस वर्ष 89.55 प्रतिशत दर्ज किया गया है वहीं 12वीं कक्षा का परिणाम 82.60 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया है।

20 Apr 20243:03:57 PM
UP Board Result 2024: 10वीं के परिणाम में गिरावट हुई दर्ज

 यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष पिछले वर्ष के मुताबिक 10वीं कक्षा के रिजल्ट में गिरावट देखी गई है।

20 Apr 20243:03:57 PM
UP Board Result 2024: 10वीं के परिणाम में गिरावट हुई दर्ज

 यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष पिछले वर्ष के मुताबिक 10वीं कक्षा के रिजल्ट में गिरावट देखी गई है।

20 Apr 20242:42:54 PM
UP Board Toppers List 2024 Live: शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper

यूपी बोर्ड रिजल्ट में इंटर में शुभम वर्मा ने और हाई स्कूल में प्राची ने टॉप किया है। 

ये हैं इंटरमीडिएट टॉपर्स

  1. शुभम वर्मा (489/500)
  2. विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता, सुजाता पांडे (488/500)
  3. शीतल वर्मा, कशिश यादव, आदित्य कुमार यादव, अंशा विश्वकर्मा, पलक सिंह (487/500

ये हैं हाई स्कूल टॉपर्स

  1. प्राची निगम (591 अंक)
  2. दीपिका सोनकर (590)
  3. नविका सिंह, स्वाति सिंह, दीपांशी सिंह सेंगर (588 अंक)
20 Apr 20242:41:41 PM
UP Board topper List 2024: 12th में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप

 शुभम वर्मा (489/500), विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता, सुजाता पांडे (488/500), शीतल वर्मा, कशिश यादव, आदित्य कुमार यादव, अंशा विश्वकर्मा, पलक सिंह (487/500)

20 Apr 20242:32:44 PM
UP Board 10th Toppers List Live: शुभम वर्मा पहले और ईशू चौधरी दूसरे स्थान पर

 यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जहां शुभव वर्मा 489 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे तो वहीं विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता, सुजाता पांडे 488 अंकों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर हैं।

20 Apr 20242:26:50 PM
UPMSP Result 2024 10th Topper: शुभम वर्मा 10वीं के Topper

 यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है।

20 Apr 20242:14:02 PM
UP Board Result 2024 Live: परिणाम लिंक यूपी बोर्ड ने एक्टिव किया

 यूपी बोर्ड ने परीक्षाफल के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।

/

20 Apr 20242:11:55 PM
UP Board Result 2024 Link: यूपी बोर्ड रिजल्ट लिंक एक्टिव

 यूपी बोर्ड ने परिणाम लिंक एक्टिव कर दिया है

  • यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक
  • यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक
20 Apr 20242:02:37 PM
UPMSP Result 2024 Live: पीसी शुरू

 UPMSP द्वारा परीक्षाफल के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी गई है।

20 Apr 20241:56:07 PM
UP Board Result 2024 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू

 UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू किया जा रहा है।

20 Apr 20241:49:56 PM
UP Board Result 2024 Live: फेल होने पर ये हैं विकल्प

 यदि कोई स्टूडेंट फेल हो जाता है तो कि उसके पास अपनी कापियों की स्क्रूटिनी और फिर फिर से मूल्यांकन का विकल्प होता है।

20 Apr 20241:46:44 PM
UPMSP Class 10, 12 Results 2024 Live: जानें स्क्रूटिनी के नियम

स्क्रूटिनी के लिए आवेदन से पहले स्टूडेंट्स को नियमों को ध्यान पढ़ लेना चाहिए। कई बार प्राप्तांक घट भी जाते हैं लेकिन नए प्राप्तांक ही फाइनल होते हैं। 

20 Apr 20241:34:24 PM
UPMSP Result 2024 Live: कम मार्क्स आएं तो करें यह काम

 यदि किसी छात्र या छात्रा के मार्क्स उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो उसे अपना कॉपियों की स्क्रूटिनी करानी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही स्वीकार किए जाएंगे।

20 Apr 20241:23:03 PM
UPMSP Result 2024 10th 12th Live: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

 स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट एक बार में देखने के लिए वेबसाइट पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।

20 Apr 20241:12:46 PM
UP Board Result 2024 Live: पैरेंट्स रखें अपने बच्चे का ध्यान

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 से पहले स्टूडेंट्स में टेंशन कॉमन है। ऐसे में पैरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चे की देखभाल करते रहें।

20 Apr 202412:58:51 PM
UP Board 10th, 12th Result 2024 Live: बुकमार्क करें इन वेबसाइट्स को

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा से पहले ही स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स को अपने मोबाइल या डेस्कटॉप पर बुकमार्क कर लेना चाहिए ताकि जारी होने के बाद आसानी से परिणाम देख सकें।

  • https://upresults.nic.in
  • https://results.upmsp.edu.in/
  • https://www.jagranjosh.com/
20 Apr 202412:47:55 PM
UP Board Class 10, 12 Results 2024 Live: कम अंक आने पर न हो निराश

यदि किसी छात्र या छात्रा के अंक उसकी उम्मीद से कम आएं तो उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि पहले अधिक परिश्रम का संकल्प लेना चाहिए।

20 Apr 202412:45:34 PM
UP Board Class 10th, 12th Results 2024 Live: अपडेट हो गया रिजल्ट पोर्टल

 यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर के नतीजे कुछ ही देर में घोषित किए जाएंगे। स्टूडेंट्स अपना परिणाम UPMSP के रिजल्ट पोर्टल के साथ-साथ यूपी सरकार के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है।

/

20 Apr 202412:20:47 PM
UP Board Exam Result 2024 Live: UPMSP सचिव ने जारी किया अपडेट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल को लेकर UPMSP सचिव ने आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की।

#upboard सूचनार्थ pic.twitter.com/wb8gXVsAs0

— Dibyakant Shukla (@DibyakantShukla) April 19, 2024
20 Apr 202412:02:16 PM
UPMSP Result 2024 Live: परिणाम को लेकर रहे पॉजीटिव

 ऐसे में जबकि यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल घोषित कि जा रहा है, स्टूडेंट्स को रिजल्ट को लेकर पॉजिटिव रहना चाहिए और किसी भी प्रकार का तनाव नहीं लेना चाहिए।

20 Apr 202411:43:42 AM
UP Board 10th, 12th Result 2024 Live: UPMSP बनाने जा रहा है रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। पिछले साल अपने 100 वर्षों के इतिहास में सबसे पहले 25 अप्रैल को नतीजे घोषित करने के बाद अब 2024 में 20 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।

20 Apr 202411:35:24 AM
UP Board Result 2024 Live: पिछले साल प्रियांशी थीं टॉपर

 बात करें पिछले वर्ष की तो वर्ष 2023 की हाई स्कूल परीक्षा में प्रियांशी सोनी ने टॉप किया था, उन्हें 600 में से 590 अंक प्राप्त हुए थे।

20 Apr 202411:20:50 AM
UPMSP Result 2024 Live: दोपहर 2 बजे आयोजित होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

 यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन UPMSP द्वारा दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

20 Apr 202411:05:49 AM
UP Board Result 2024 Link: 10वीं में प्रियांशी सोनी ने किया था टॉप

 पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में प्रियांशी सोनी ने 590 अंक हासिल कर राज्यभर में शीर्ष स्थान हासिल किया था। पिछले वर्ष के टॉपर्स के नाम निम्नलिखित हैं -

  • प्रियांशी सोनी-590 अंक
  • कुशाग्र पांडेय-587 अंक
  • मिश्कत नूर-587 अंक
  • कृष्णा झाा-586 अंक
  • अर्पित गंगवार-586 अंक
  • श्रेयांशी सिंह-586 अंक
  • आंशिक दुबे-585 अंक
  • सक्षम तिवारी-585 अंक
  • पियूष सिंह-585 अंक
20 Apr 202410:42:28 AM
UP MSP Board Result 2024: पिछले वर्ष 12th में शुभ ने किया था टॉप

 यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद नई टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें पिछले वर्ष इंटरमीडिएट कक्षा में शुभ ने 500 में से 489 नंबर प्राप्त करके राज्यभर में प्रथम स्थान हासिल किया था। पिछले वर्ष के टॉपर्स के नाम निम्नलिखित हैं-

रैंक 1. शुभ छाबड़ा, महोबा

रैंक 2: सौरव गंगवार, पीलीभीत

रैंक 3:अनामिका, इटावा

रैंक 3: प्रियांशु उपाध्याय, फतेहपुर

खुशी, फतेहपुर सुप्रिया, सिद्धार्थनगर

20 Apr 202410:24:40 AM
UP Board Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे नतीजे

 यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किये जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होते ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2024: ऐसे चेक कर पाएंगे यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, नतीजे आज दोपहर 2 बजे होंगे जारी

20 Apr 202410:07:59 AM
इस तरीके से चेक कर सकेंगे नतीजे

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2024: आज दोपहर 2 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट, बोर्ड अध्यक्ष करेंगे परिणाम की घोषणा

20 Apr 20249:39:14 AM
UP Board Toppers List 2024 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट कुछ ही घंटों में

 उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने में बस कुछ ही घंटों को समय शेष है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us