Move to Jagran APP

UP B.Ed JEE Exam Analysis 2024: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न, जानें कैसा रहा इस वर्ष का प्रश्न पत्र

उत्तर प्रदेश में आज यानी 9 जून को दो शिफ्ट में यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP JEE 2024) का आयोजन किया गया है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) झांसी की ओर से किया जा रहा है। अभ्यर्थियों से बातचीत में मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में प्रश्न पत्र का स्तर न ही कठिन और न ही सरल होकर मध्यम स्तर का रहा है।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Sun, 09 Jun 2024 03:35 PM (IST)
UP B.Ed JEE Exam Analysis 2024: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न, जानें कैसा रहा इस वर्ष का प्रश्न पत्र
UP B.Ed JEE Exam Analysis 2024 यहां से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी बीएड कॉलेजो में संचालित होने वाले बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इस वर्ष बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) झांसी की ओर से यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP JEE 2024) का आयोजन आज यानी 9 जून को दो शिफ्ट में संपन्न करवाया गया। पहली शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न करवाया जा रहा है।

कैसा रहा प्रश्न पत्र

राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। स्टूडेंट्स से बातचीत विशेषज्ञों के मुताबिक इस वर्ष का प्रश्न पत्र न सामान्य से ऊपर एवं कठिनतम लेवल से कम रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम रहा है। आपको बता दें कि प्रश्न पत्र से जुड़ी पूर्ण डिटेल जल्द ही अपडेट कर दी जाएगी। इसके द्वारा आप एग्जाम का आंकलन करके अपने रिजल्ट का भी अनुमान लगा सकेंगे।

क्या है प्रश्न पत्र का प्रकार

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2 प्रश्न पत्रों को हल करना होता है। दोनों ही प्रश्न पत्र के लिए 200 अंक (प्रत्येक 100) निर्धारित होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर देने पर अभ्यर्थियों को 1 अंक प्रदान किया जाता है।

इन विषयों से पूछे जाते हैं प्रश्न

इस प्रवेश परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र में खंड अ से सामान्य ज्ञान एवं खंड ब से भाषा (हिंदी या अंग्रेजी में से कोई एक) विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं वहीं प्रश्न पत्र 2 में खंड अ से सामान्य अभिरुचि परीक्षण एवं खंड ब में विषय योग्यता (कला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कृषि) विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- RCFL MT Recruitment 2024: राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन शुरू, 1 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई