विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UNIRAJ RESULT 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने सेकेंड और थर्ड ईयर का रिजल्ट किया जारी, यहां uniraj.ac.in से करें चेक

Published: Fri, 27 Jun 2025 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 06:53 PM (IST)

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने बीए सेकेंड और थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में ...और पढ़ें

UNIRAJ RESULT 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

UNIRAJ RESULT 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी (यूनिराज) ने बीए सेकेंड और थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब वे आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, 27 जून को राजस्थान यूनिवर्सिटी (यूनिराज) की ओर से बीए सेकेंड और थर्ड ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर "STUDENT CORNER" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "RESULT" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर अकाउंट लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।
  • अंत में अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
 
राजस्थान यूनिवर्सिटी (यूनिराज) ने इससे पहले बीएससी पार्ट-2, बीएससी पार्ट-3, बीएससी ऑनर्स पार्ट-3, बीएससी होम साइंस पार्ट-2 और बीएससी होम साइंस पार्ट-3 का रिजल्ट जारी किया था। 
 

इन जानकारी की जांच अवश्य करें

अगर आप अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं, तो रिजल्ट में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, प्राप्त अंक, कुल अंक आदि की जांच अच्छे से कर लें।