विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UKSSSC VDO Admit Card 2025: यूकेएसएसएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड, 21 सितंबर को होगी परीक्षा

Published: Tue, 16 Sep 2025 04:16 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:18 PM (IST)

यूकेएसएसएससी की ओर से UKSSSC VDO 2025 व अन्य पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया ...और पढ़ें

UKSSSC VDO Admit Card 2025: परीक्षा इस दिन से शुरू।
UKSSSC VDO Admit Card 2025: परीक्षा इस दिन से शुरू।

HighLights

  1. यूकेएसएसएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड।
  2. परीक्षा 21 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से UKSSSC VDO 2025 व अन्य पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक समीक्षा अधिकारी, राजस्व उपनिरक्षक (पटवारी), राजस्व उपनिरक्षक (लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, व्यक्तिगत सहायक, सहायक अधीक्षक, स्वागती और सहायक स्वागती के कुल 416 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इस दिन होगी परीक्षा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से UKSSSC VDO 2025 व अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा केवल एक पाली में उत्तराखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

UKSSSC VDO Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UKSSSC VDO 2025 व अन्य परीक्षा के एडमिट कार्ड उम्मीदवार स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियलस जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: UP Police Exam calendar 2025: यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन जल्द ही होंगे शुरू, यहां देखें एग्जाम कैलेंडर