विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC NET Result: NTA कब जारी करेगा यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट, यहां पढ़ें अपडेट

Published: Tue, 11 Feb 2025 02:29 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2025 02:30 PM (IST)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का परिणाम घोषित किया जा सकता है। ...और पढ़ें

UGC NET Result 2024 जल्द होगा घोषित।
UGC NET Result 2024 जल्द होगा घोषित।

HighLights

  1. यूजीसी नेट दिसंबर 2024 रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद।
  2. डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर होगा एक्टिव।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सेशन एग्जामिनेशन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 से 27 जनवरी 2025 करवाया गया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को अब अपना रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जायेगा जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजों की जांच के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट से पहले जारी हो सकती है फाइनल आंसर की

एनटीए की ओर से UGC NET Result 2024 जारी करने से पहले फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि प्रोविजनल आंसर की 31 जनवरी को उपलब्ध करवाई गई थी जिस पर उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर किसी बीच प्रकार से ऑब्जेक्शन का मौका नहीं दिया जायेगा।

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
  • अब आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यूजीसी नेट एग्जाम के माध्यम से अभ्यर्थी JRF एवं अपॉइंटमेंट एज असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी इस परीक्षा से असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई भी कर सकेंगे। तीसरी कैटेगरी में अभ्यर्थी केवल पीएचडी में एडमिशन के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि सभी कैटेगरी में क्वालीफाई होने के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किया जायेगा। अभ्यर्थी जिस कैटेगरी के लिए तय मार्क्स प्राप्त कर लेंगे वे केवल उसी के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- 12वीं से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका, 19 हजार रिक्त पदों के लिए जल्द कर लें अप्लाई