UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द ugcnet.nta.nic.in पर होगा जारी, 3 कैटेगरी के तहत क्वालीफाई होंगे उम्मीदवार
एनटीए की ओर से दिसंबर सेशन की यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे ...और पढ़ें

ugc net result dec 2025
HighLights
यूजीसी नेट जल्द जारी होने की उम्मीद।
नतीजों के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी होगा जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को परिणाम जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नतीजे कभी भी जारी किये जा सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल डेट की जानकारी सामने नहीं आई है।
UGC NET Result 2025 Dec ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगा। इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशिएल दर्ज करके परिणाम की जांच करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
नतीजों से पहले फाइनल आंसर की हो सकती है जारी
पिछले पैटर्न को देखें तो एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने से पहले फाइनल आंसर की जारी की जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही अंतिम उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया जायेगा ध्यान रखें कि यह आंसर की सर्वमान्य होगी और इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा।
तीन कैटेगरी के तहत अभ्यर्थी होंगे क्वालीफाई
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट की परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल तीन कैटेगरी के तहत अभ्यर्थी क्वालीफाई होंगे और सभी कैटेगरी के लिए कटऑफ अलग-अलग निर्धारित होगा। पहली कैटेगरी में अभ्यर्थी JRF एवं अपॉइंटमेंट एज असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल करेंगे। दूसरी कैटेगरी में अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इसके अलावा तीसरी कैटेगरी में पीएचडी में एडमिशन के लिए पात्रता हासिल होगी।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
एनटीए द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच के साथ ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे-
- स्टेप 1: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
- स्टेप 2: होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस एसआई पदों पर आवेदन हुए स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
