विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET December 2026: NTA कब शुरू करेगा यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन, जानें अपडेट; परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक होगी आयोजित

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:21 PM (IST)

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए जल्द ही आवेदन स्टार्ट किये जा सकते हैं। दिसंबर सेशन परीक्षा का आयोजन 14 से 19 दिसंबर तक करवाया जायेगा।

NTA UGC NET December 2026

NTA UGC NET December 2026

HighLights

  1. यूजीसी नेट एग्जाम के लिए जल्द स्टार्ट होंगे रजिस्ट्रेशन।

  2. ऑनलाइन ugcnet.nta.ac.in पर भर सकेंगे फॉर्म।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। UGC NET December 2026 Exam के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आवेदन जल्द ही स्टार्ट किये जा सकते हैं। पिछले वर्ष दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से स्टार्ट किये गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि अक्टूबर की शुरुआत में एग्जाम के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन लिए जायेंगे।

परीक्षा तिथि का हो चुका एलान

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए एग्जाम डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यूजीसी नेट (December Cycle) परीक्षा 14 से लेकर 19 दिसंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन पास या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए। 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं। इसके अलावा JRF के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। NET के लिए ऊपरी उम्र का कोई बंधन नहीं है।

एप्लीकेशन फीस

यूजीसी नेट एग्जाम में आवेदन के लिए कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग फीस निर्धारित है। फॉर्म भरने के साथ जनरल/ अनरिजर्व उम्मीदवारों को 1150 रुपये एवं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान के माध्यम से किया जा सकेगा।

इन स्टेप्स से भर सकेंगे फॉर्म

  • यूजीसी नेट दिसंबर फॉर्म 2026 भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Registration for UGC-NET DEC 2026 is LIVE! पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज पर Register yourself for the above-mentioned examination पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी को फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल भरनी होगी।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
  • अब अंत में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

यह भी पढ़ें- 50 हजार के लालच में BPSC परीक्षा की पास, बाद में UPSC क्रैक कर अधिकारी बना IITian