UGC NET December 2026: यूजीसी नेट एग्जाम के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, 28 अक्टूबर है लास्ट डेट; अब तक 550048 ने कराया रजिस्ट्रेशन
एनटीए की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार अब तक यूजीसी नेट एग्जाम के लिए 550048 रजिस्ट्रेशन प्राप्त ...और पढ़ें

UGC NET Application Form 2026
HighLights
यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक।
जल्द कर लें आवेदन, अब तक 3,73,419 उम्मीदवारों ने नहीं जमा किया फॉर्म।
फ्रेश स्टूडेंट्स 28 अक्टूबर तक (बिना लेट फीस) कर सकते हैं अप्लाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम में भाग लेने की सोच रहे अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर निर्धारित है जिसके बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। ऐसे में अंतिम दिनों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
अब तक 5,50,048 रजिस्ट्रेशन हो चुके प्राप्त
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार अब तक 3,73,419 आवेदन पूरे हो चुके हैं। लाखों अभ्यर्थी अभी ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करने के बाद या तो फीस जमा नहीं की है या फिर फोटोग्राफ या हस्ताक्षर अपलोड नहीं किये हैं। एनटीए द्वारा इन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- 5,50,048 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
- 3,73,419 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पूरा कर लिया है और शुल्क का भुगतान कर दिया है।
- 1,36,993 उम्मीदवारों को अभी भी अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करने हैं, और उनका शुल्क भुगतान भी बाकी है।
- 31,580 उम्मीदवारों ने अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड कर दिए हैं, लेकिन अभी तक आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है।
इस प्रकार से स्वयं कर सकते हैं अप्लाई
- यूजीसी नेट फॉर्म दिसंबर 2026 भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में UGC-NET Dec 2026 Application form live! पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इन डेट्स में में होगा दिसंबर सेशन का एग्जाम
एनटीए की ओर से परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को और एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे।
