विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA Exam Calendar: एनटीए ने रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर किया जारी, अप्रैल 2027 तक 13 परीक्षाएं होंगी आयोजित; चेक करें पूरा शेड्यूल

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:25 PM (IST)

एनटीए द्वारा दिसंबर से लेकर अप्रैल 2027 तक के लिए रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस दौरान UGC ...और पढ़ें

NTA revised Exam Calendar 2026-27

NTA revised Exam Calendar 2026-27

HighLights

  1. NTA ने कई परीक्षा तिथियों में किया बदलाव।

  2. रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर इस पेज से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से दिसंबर से लेकर अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। इस दौरान कुल 13 विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए रिवाइज्ड डेट्स का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षा तैयारियों को तेज कर सकते हैं।

NTA Exam Calendar 2026-27: देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

एनटीए द्वारा अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाली सभी 13 परीक्षाओं का नाम और डेट्स के साथ यह जानकारी भी दी गई है कि एग्जाम कितने दिनों में संपन्न होगा। आप नीचे टेबल से एग्जाम शेड्यूल चेक करने के साथ ही NTA Exam Calendar PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम का नाम परीक्षा की तिथि
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज 6 दिसंबर 2026 (1 दिन)
SWAYAM

8 से 12 दिसंबर 2026 (5 दिन)

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल 13 दिसंबर 2026 (1 दिन)
यूजीसी नेट (December Cycle) 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 (6 दिन) 
सीएसआईआर यूजीसी नेट (December Cycle) 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 (3 दिन)

आर्मी कैडेट्स कॉलेज

4 जनवरी 2027 (1 दिन)

SHRESHTA (NETS) - लक्षित क्षेत्रों के हाई स्कूलों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा

10 जनवरी 2027 (1 दिन)

NIFT प्रवेश परीक्षा

10 जनवरी 2027 (1 दिन)
JEE (Main) - Session 1 (January) 22 से 24 और 28 जनवरी 2027 (6 दिन)
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जामिनेशन  31 जनवरी 2027 (1 दिन)

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT)

7 फरवरी 2027 (1 दिन)

CUET (PG) - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पोस्टग्रेजुएट)

02-05, 08- 09, 12, 15-19, 24-25, 29-31 मार्च 2027 (17 दिन)
JEE (Main) - Session 2 (April) 2-7 मार्च 2026 (6 दिन)

NTA revised Exam Calendar PDF 

nta exam dates

जो भी अभ्यर्थी/ स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में आगे भाग लेने की सोच रहे रहें हैं वे डेट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं। नोटिस के अनुसार दिसंबर से लेकर मार्च तक यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, जेईई मेन, सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम, सीयूईटी पीजी समेत 13 परीक्षाओं का आयोजन करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Nursing में करियर बनाकर सपनों को दें उड़ान, कोर्स कॉलेज और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक