विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET Dec 2026: NTA कभी भी शुरू कर सकता है यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन, 14 से 19 दिसंबर तक होगी परीक्षा

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:36 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) कभी भी यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन स्टार्ट कर सकता है। सीएसआईआर नेट एग्जाम के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है।

UGC NET December 2026 Notification कभी भी हो सकता है जारी।

UGC NET December 2026 Notification कभी भी हो सकता है जारी।

HighLights

  1. यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए शुरू होने वाले हैं आवेदन।

  2. दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीएसआईआर नेट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं और अब कभी भी यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सेशन के लिए आवेदन स्टार्ट किये जा सकते हैं। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी परीक्षाओं की तैयारियों में लगे हैं वे उसे और भी तेज कर दें ताकी आसानी से एग्जाम में सफलता हासिल कर सकें।

परीक्षा में नहीं ज्यादा समय, ये है एग्जाम डेट

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। UGC NET Dec Exam का आयोजन कुल 6 दिनों में 14 से 19 दिसंबर 2026 तक होगा। एग्जाम के लिए 20 एवं 21 दिसंबर को आरक्षित रखा गया है।

यूजीसी नेट एग्जाम के लिए पात्रता

  1. यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन पास या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
  2. 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
  3. JRF के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  4. NET के लिए ऊपरी उम्र का कोई बंधन नहीं है।

आवेदन पत्र भरने के साथ कितनी लगती है फीस

यूजीसी नेट एग्जाम फॉर्म भरने के साथ जनरल/ अनरिजर्व उम्मीदवारों को 1150 रुपये एवं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये तय की गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

फॉर्म भरने का तरीका

  • यूजीसी नेट ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Registration for UGC-NET DEC 2026 is LIVE! पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज पर Register लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी को फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल भरनी होगी।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
  • अब अंत में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Application Link 2026: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई