विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर तक बढ़ी, इन डेट्स में रहेगा करेक्शन का मौका

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 09:58 AM (IST)

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए बिना लेट फीस आवेदन की लास्ट डेट 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई ...और पढ़ें

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 ऑनलाइन फॉर्म

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 ऑनलाइन फॉर्म

HighLights

  1. यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए बिना लेट फीस आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी।

  2. 31 अक्टूबर रात्रि 11:50 तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए निर्धारित तिथि में आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा अब आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2026 रात्रि 11:50 बजे तक (बिना लेट फीस) एक्सटेंड कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवार अब बिना देरी करते हुए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। 

इन डेट्स में कर सकेंगे फॉर्म में संशोधन

एनटीए द्वारा फॉर्म में करेक्शन के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से लेकर 4 नवंबर 2026 के बीच ओपन की जाएगी। जिन भी अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में त्रुटि हो गई है वे इन डेट्स के अंतर्गत ऑनलाइन संशोधन कर पाएंगे।

इन डेट्स में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सेशन की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित होगी। आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को और एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे।

इन स्टेप्स से स्वयं भर लें फॉर्म

  • यूजीसी नेट फॉर्म दिसंबर 2026 भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में UGC-NET Dec 2026 Application form live! पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन फीस

यूजीसी नेट एग्जाम फीस जनरल/ अनरिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को 1150 रुपये एवं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, ये रही उम्र शैक्षिक योग्यता व महत्वपूर्ण डेट्स सहित अन्य डिटेल