UGC NET Application Link 2026: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए यहां से करें अप्लाई, महत्वपूर्ण डेट्स-पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए 28 अक्टूबर तक फॉर्म भरने का मौका है। परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित ...और पढ़ें

यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन 2026
HighLights
आवेदन से लेकर रिजल्ट तक पूरा शेड्यूल यहां करें चेक।
28 अक्टूबर तक यूजीसी नेट दिसंबर के लिए किया जा सकता है आवेदन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन 8 अक्टूबर से स्टार्ट हुए थे जो निर्धारित अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेंगे। परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार तय तिथियों के अंदर आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
87 विषयों के लिए किया जा सकता है आवेदन
आपको बता दें कि एनटीए की ओर से कुल 87 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में अभ्यर्थी कुल 87 सब्जेक्ट से JRF एवं अपॉइंटमेंट एज असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी और केवल पीएचडी के लिए पात्रता हासिल कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण डेट्स
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
| रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट | 8 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28 अक्टूबर 2026 |
| विलंब शुल्क के साथ आवेदन | 29 से 31 अक्टूबर 2026 |
| विलंब शुल्क के साथ भुगतान की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन करने की डेट | 2 से 4 नवंबर 2026 |
| एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
| प्रवेश पत्र (Admit card) जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
| परीक्षा तिथियां (Examination dates) | 14 से 19 दिसंबर 2026 |
| आंसर की जारी होने की डेट | घोषित की जाएगी |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | घोषित की जाएगी |
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स, फॉर्म का लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है।
- यूजीसी नेट फॉर्म दिसंबर 2026 भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में UGC-NET Dec 2026 Application form live! पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन करने पर जनरल/ अनरिजर्व उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1150 रुपये एवं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये तय की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
एग्जाम में भाग लेने के लिए योग्यता
- यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन पास या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
- 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
- JRF के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- NET के लिए ऊपरी उम्र का कोई बंधन नहीं है।
यह भी पढ़ें- हिंदी मीडियम से पढ़ाई और बीच में MBA छोड़ की UPSC की तैयारी; तीसरे प्रयास में परीक्षा क्रैक कर बनीं IPS
