हिंदी मीडियम से पढ़ाई और बीच में MBA छोड़ की UPSC की तैयारी; तीसरे प्रयास में परीक्षा क्रैक कर बनीं IPS
आईपीएस अंकिता शर्मा में अपनी पढ़ाई हिंदी मीडियम से पूरी की। MBA करने के दौरान उनके मन में UPSC की ...और पढ़ें

आईपीएस अंकिता शर्मा
HighLights
MBA बीच में छोड़कर शुरू की यूपीएससी की तैयारी।
दो बार असफलता के बाद तीसरी बार में बनीं IPS
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रिस्क लेना जीवन में बड़ा कठिन लगता है लेकिन, जो इसे लेकर आगे बढ़ता है वह कभी-कभी इतना बड़ा कर जाता है कि बाकी लोगों के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐसी ही एक कहानी है IPS अंकिता शर्मा की जो चाहती तो MBA पूरा करके आगे अच्छी सैलरी वाली जॉब पा सकती थीं लेकिन उन्होंने इसे बीच में ही छोड़कर सिविल सेवा (UPSC) की तैयारी को चुना।
2 बार मिली असफलता लेकिन नहीं मानी हार
कॉलेज से MBA कर रहीं अंकिता ने जब यूपीएससी की तैयारी करने के बारे में सोचा होगा तो उन्हें नहीं पता होगा कि यह सब इतना आसान भी नहीं है। पहले प्रयास में वे मेंस तक तो पहुंच गईं लेकिन 15 नंबर से कटऑफ से चूक गईं। इसके बाद अगला प्रयास तो उनके लिए बुरा सपना बनकर सामने आया और वे इस बार प्रीलिम एग्जाम से ही बाहर हो गईं।
लेकिन उन्होंने इससे हार न मानते हुए अपनी तैयारी जारी रखी और 3rd अटेम्प्ट में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 203 हासिल करके भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पद पर नियुक्त हुईं।

छोटे से शहर की लड़की के सपने बड़े
अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। लेकिन इस छोटे से गांव की लड़की के सपने बहुत बड़े थे जो उन्हें आईपीएस अधिकारी तक के सफर तक ले गई। अधिकारी बनने के बाद उनके बेखौफ काम के तरीके को लेकर "लेडी सिंघम" का टैग भी दिया गया।

हिंदी मीडियम से की पढ़ाई
आजकल अंग्रेजी का क्रेज बढ़-चढ़कर बोल रहा है लेकिन अंकिता शर्मा ने अपनी पढ़ाई हिंदी मीडियम से की। उन्होंने हिंदी माध्यम से पढ़ाई करते हुए कक्षा 10 में 92% और कक्षा 12 में 90% अंक हासिल किए। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (भिलाई) में एमबीए में दाखिला लिया था लेकिन उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया।

अंकिता शर्मा की कहानी हमें बताती है कि हम कितनी ही छोटी जगह से आते हों, किसी भी माध्यम में पढ़ाई की हो। अगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने का सपना है और आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं तो आप बाकी लोगों से बहुत आगे निकल सकते हैं।
