विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अंतिम मौका आज, 200 रुपये लगेगा शुल्क

Published: Sun, 16 Aug 2026 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2026 10:12 AM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा UGC NET Provisional Answer Key- Response Sheet जारी की जा चुकी है। परीक्षार्थी वेबसाइट या इस ...और पढ़ें

UGC NET June provisional answer key & response sheet

UGC NET June provisional answer key & response sheet

HighLights

  1. NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध है यूजीसी नेट आंसर की।

  2. 200 रुपये शुल्क का साथ दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 16 अगस्त 2026 को प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट (UGC NET June Answer Key) जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की गई है। 

18 अगस्त तक आंसर की को चैलेंज करने का मौका

आंसर की डाउनलोड करने के बाद आप इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर आप इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो आज यानी 18 अगस्त तक आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आंसर की के प्रत्येक उत्तर को चैलेंज करने के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।

आंसर की डाउनलोड करने का तरीका

परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन डिटेल दर्ज करके ही डाउनलोड कर सकते हैं। पर्सनल रूप से उत्तर कुंजी उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। आप नीचे दी जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर ugcnet.nta.nic.in जाना है।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में Challenge of Provisional Answer Keys for UGC-NET June 2026 लिंक पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा दर्ज करना होगा।
  4. अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET June Answer Key June 2026 Link

सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि परीक्षा का आयोजन 87 विषयों के लिए हुआ था। तीन सब्जेक्ट English, Commerce and Sociology के प्रश्नपत्र में मिली गलतियों के चलते इसका री-एग्जाम करवाया जायेगा। बाकी बचे 84 विषयों की उत्तर कुंजी उपलब्ध करवा दी गई है। 3 सब्जेक्ट के लिए उत्तर कुंजी अलग से जल्द ही जारी की जाएगी। 

ugc net answer key 2026

एक्सपर्ट तैयार करेंगे फाइनल आंसर की

जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करेंगे उनका निराकरण एनटीए द्वारा गठित एक्सपर्ट की टीम द्वारा करवाया जायेगा। एक्सपर्ट इसके बाद फाइनल आंसर की तैयार करेंगे। इसी को ध्यान में रखकर अभ्यर्थियों का रिजल्ट तैयार कर जारी किय जायेगा। परिणाम इस महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है।
आपको बता दें कि इस बार यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 22, 23, 24, 25, 29 एवं 30 जून 2026 एवं 5 जुलाई 2026 को CT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परीक्षा केंद्र, जालंधर पर हुआ था।

यह भी पढ़ें- IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई