विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC NET 2025: यूजीसी नेट जून सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका, पूरा शेड्यूल यहां से करें चेक

Published: Thu, 17 Apr 2025 10:22 AM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून 2025 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई ...और पढ़ें

UGC NET 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
UGC NET 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. यूजीसी नेट जून 2025 के लिए एप्लीकेशन स्टार्ट।
  2. 7 मई तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका।
  3. 8 मई तक एप्लीकेशन फीस का किया जा सकेगा भुगतान।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट 2025 जून सेशन की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से UGC NET 2025 June के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 मई 2025 तय की गई है। छात्र इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून सेशन के लिए शेड्यूल

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट 16 अप्रैल 2025
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 मई 2025
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई 2025
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट 9 से 10 मई 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व
यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम डेट 21 से 30 जून 2025

कौन कर सकता है अप्लाई

यूजीसी नेट एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन पास या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए। 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं। इसके अलावा JRF के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। NET के लिए ऊपरी उम्र का कोई बंधन नहीं है।

स्वयं से भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

यूजीसी नेट एग्जाम में आवेदन पत्र अभ्यर्थी स्वयं से लैपटॉप/ डेस्कटॉप या मोबाइल के माध्यम से भर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं। आवेदन के लिए स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में UGC NET June 2025: Click Here to Register/ Login पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर न्यू कैंडिडेट रजिस्टर हियर लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल भरें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही जनरल/ अनरिजर्व उम्मीदवारों को 1150 रुपये एवं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये तय की गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Exim Bank Recruitment 2025: एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई, 25 अप्रैल है लास्ट डेट